फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi Fire: गैस सिलिंडर फटने से भड़की आग, मकान जलकर राख, लाखों का नुकसान

Fri, 17 Nov 2023 02:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

पुरषोत्तम और उसके दो भतीजों ओम प्रकाश और मुकेश के 16 कमरों के दो मंजिला मकान में गैस सिलिंडर में आग लगने से पूरा मकान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
मकान में लगी आग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडी जिले की सिराज घाटी के जंजैहली के मझाखल गांव में भीषण अग्निकांड से एक मकान जलकर राख हो गया जबकि साथ में एक अन्य मकान को आग लग गई थी लेकिन उस पर काबू पा लिया गया है। दमकल विभाग की गाड़ियां और स्थानीय लोग आग पर काबू पाने पहुंचे। वारदात के दौरान गांव में अफरातफरी का माहौल रहा।

विज्ञापन


आग का कारण गैस सिलिंडर का फटना बताया जा रहा है। डीसी मंडी अरिंदम चौधरी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि एसडीएम थुनाग घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह मझाखल गांव में पुरषोत्तम और उसके दो भतीजों ओम प्रकाश और मुकेश के 16 कमरों के दो मंजिला मकान में गैस सिलिंडर में आग लगने से पूरा मकान जलकर राख हो गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें लाखों का नुकसान हुआ है। आग की घटना में पुरषोत्तम का बेटा मिंटू झुलस गया। जिसे जंजैहली अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। पंचायत प्रधान हेमराज ने बताया कि प्रशासन और पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर नुकसान का आकलन करने में जुट गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें