फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 कमरों का घर राख, एक करोड़ का नुकसान

Wed, 06 Jan 2016 12:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहड़ू
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू की टिक्कर उपतहसील के तूनाधार में आग लगने से 17 कमरों का घर जलकर राख हो गया। इससे करीब एक करोड़ के नुकसान का अनुमान है। घर जलने के बाद तीन परिवार बेघर हो गए। प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार टिक्कर ने फौरी राहत के तौर पर प्रभावितों को 20-20 हजार रुपये की राहत राशि और राशन उपलब्ध करवाया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात करीब 11 बजे आग लगी। खांगटा गांव के तीन परिवार तूनाधार में रह रहे थे। रात के समय परिवार के सदस्य घर में सो रहे थे। बाहर बिजली की तारों में घमाके हुए और घर में आग फैल गई। परिवार के सदस्यों ने मुश्किल से बाहर निकल कर जान बचाई।

लकड़ी का घर होने के कारण आग जल्द फैल गई। कुछ मिनट में पूरा घर आग की चपेट में आ गया। लोगों के आने से पहले की घर जल गया। ऐसे में दमकल वाहन को भी नहीं बुलाया जा सका। आग से सरोज कुमार पुत्र नाथू राम, जिलेश कुमार पुत्र नाथू राम और कृष्णा का घर पूरे समान के साथ जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


परिवार के सदस्य केवल बदन के कपडे़ ही बचा सके। सूचना के बाद टिक्कर से पुलिस तथा प्रशासन की टीम ने मौके का जायजा लिया। आग लगने का कारण प्राथमिक जांच में बिजली का शाट सर्किट माना जा रहा है।

प्रशासन की आर से नायब तहसीलदार टिक्कर ने प्रभावितों को 20-20 हजार रुपये की राशि तथा राशन बांटा गया। प्रभावित परिवारों के ठहरने की व्यवस्था दूसरों के घर में की गई है। नायब तहसीलदार टिक्कर रती राम गेगटा ने घटना की पुष्टी की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें