फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन पहले हुई शादी, पूरा घर जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर जिले की ग्राम पंचायत मक्कड़ के गांव अवाह अप्पर में दो मंजिला स्लेटपोश मकान जलकर राख हो गया। हल्का पटवारी ने अग्निकांड में करीब 10 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया है। पीड़ित परिवार के बेटे की एक दिन पहले ही शादी हुई थी। अग्निकांड में दो लाख रुपये कैश, ज्वेलरी सहित दुल्हन का सारा सामान और शादी समारोह को लगाए टेंट जलकर राख हो गए।
विज्ञापन


अग्निकांड के समय घर पर परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। सभी सदस्य शादी के बाद दुल्हन के साथ ज्वालाजी मंदिर माथा टेकने गए थे। हालांकि, आग की सूचना दमकल विभाग को दी गई थी, लेकिन दमकल वाहन पहुंचने से पहले ही सब जलकर राख हो गया था।

देवराज पुत्र स्व. दूनी चंद निवासी अप्पर अवाह के बेटे की शादी बुधवार को हुई। वीरवार सुबह देवराज परिवार सहित ज्वालाजी मंदिर माथा टेकने चला गया। इसके बाद सुबह करीब 11 बजे उसके पुराने दोमंजिला मकान में अचानक आग भड़क गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दमकल वाहन के पहुंचने तक सब जलकर राख

मकान से धुआं उठता देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। इसकी सूचना पंचायत समिति सदस्य शशि शर्मा ने दमकल विभाग को दी। हमीरपुर से दमकल वाहन सलौणी पहुंचता तब तक सब जलकर राख हो चुका था। मकान में रखा राशन, कपड़े, दो लाख रुपये कैश, ज्वेलरी, दुल्हन का सारा सामान और टेंट आग की भेंट चढ़ गए।

अग्निकांड में करीब 10 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। आग की सूचना मिलते ही प्रशासन और पंचायत प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। पीड़ित परिवार को 10 हजार रुपये की फौरी राहत दी गई। दमकल विभाग के इंजार्च संतराम ठाकुर का कहना है कि घटनास्थल पर पहुंचने से पहले मकान जलकर राख हो गया था। इसके बावजूद दमकल विभाग ने आग पर काबू पाकर साथ लगते मकानों को आग की चपेट में आने से बचा लिया।

वहीं पंचायत प्रधान पवन कुमार का कहना है कि प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को 10 हजार रुपये की फौरी राहत दी है। हलका पटवारी संजय कुमार ने बताया कि अग्निकांड में परिवार को करीब साढ़े आठ लाख और टेंट का करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। प्रभावित परिवार को फौरी राहत दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें