फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से तीन मंजिला मकान जलकर राख, लाखों का नुकसान

Sat, 24 Nov 2018 05:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरमौर (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन

उपमंडल भरमौर की ग्राम पंचायत प्रंघाला के राजौरी गांव में आग लगने से तीन मंजिला मकान जलकर राख हो गया। मकान में रखा सारा समान भी आग की भेंट चढ़ गया। इस मकान में तीन परिवारों की हिस्सेदारी थी।

विज्ञापन


बताया जा रहा है शुक्रवार देर शाम रविंद्र कुमार अपने परिवार के साथ रसोईघर में था। उसी दौरान अचानक बरामदे की छत में आग लग गई। जिसे देख पूरा परिवार घर से बाहर निकल आया। परिवार के चिल्लाने की आवाज को सुनकर गांव के अन्य लोग भी वहां पहुंच गए।

ग्रामीणों ने आग को बुझाने के लिए साथ जा रही पेयजल पाइप को  तोड़ दिया और आग पर काबू पाया। वहीं मकान जलने के बाद रविंद्र कुमार का पूरा परिवार बेघर हो गया।  
विज्ञापन


भरमौर प्रशासन की टीम शनिवार को मौके पर पहुंची। राजस्व विभाग की टीम आग से हुए नुकसान की रिपोर्ट बनाने में जुट गई है। फिलहाल प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवार को दस हजार रुपये की सहायता प्रदान की गई है। 

एडीएम भरमौर पीसी सिंह ने बताया कि तीन मंजिला मकान जलने से एक परिवार बेघर हुआ है। परिवार को सहायता राशि प्रदान की जा चुकी है। परिवार की प्रशासन हर संभव मदद करेगा। नुकसान की रिपोर्ट बनाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें