फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगतपुर में मकान गिरा, दो लोग मलबे में दबे, कड़ी मशक्कत के बाद निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया

Tue, 03 Sep 2019 11:59 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ani
विज्ञापन

झंडूता उप मंडल के तहत आने वाली ग्राम पंचायत नघयार के गांव भगतपुर में एक दो मंजिला कच्चा मकान गिर गया। इस हादसे में दो लोग मलबे में दब गए। हादसे का पता लगते ही लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्त के बाद मलबे मे दबे लोगों को निकाला।

विज्ञापन


जिसके बाद घायलों को गंभीर हालत में हमीरपुर के बड़सर अस्पताल में लाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है।  थाना प्रभारी सतपाल शर्मा ने बताया कि सोहनलाल पुत्र स्व. राम व श्रीमती कमला देवी पत्नी सोहनलाल, डाकघर भगतपुर ग्राम पंचायत नघयार तहसील झंडूता में अपने कच्चे स्लेट-पोस मकान में थे। इसी दौरान अचानक  मकान गिर गया। हादसे के बाद आस पास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने कड़ी मशक्त के बाद मलबे को हटाया और दोनों को बाहर निकाला।

वहीं हादसे के बाद 108 को भी सूचना दे दी गई थी। सूचना मिलते ही 108 भी मौके पर पहुंच गई। लोगों ने मलबे मे दबे दोनों पति पत्नी को निकाला फिर उन्हें एंबुलेंस में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। हादसे में घायल दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस दल भी मौके पर पहुंच गया। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले हुई भारी बारिश के कारण घर में दरारे आ चुकी थी। जिसके बाद मंगलवार देर शाम अचानक घर गिर गया। हालांकि लोगों की कड़ी मशक्त से मौके पर जानमाल का नुकसान होने से बचा लिया गया है। थाना प्रभारी सतपाल शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है।

 उधर पंचायत प्रधान सुशील कुमार ने भी बताया की उन्हें भी घटना की सूचना मिली है। वह भी घटना स्थल के लिए रवाना हो चुके है। खबर लिखे जाने तक घायलों को बड़सर अस्पताल में पहुंचाया जा चुका था। जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं प्रशासन की ओर से भी अधिकारी मौके पर रवाना हो चुके है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें