फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: खेल परिसर में हॉट वेदर टेबल टेनिस स्पर्धा आज होगी आरंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के होंगे मुकाबले
विज्ञापन

स्पर्धा में 250 खिलाड़ियों ने करवाया है पंजीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के मालरोड स्थित इंदिरा गांधी राज्य खेल परिसर में बुधवार से चार दिवसीय शिमला हॉट वेदर टेबल-टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रदेश भर के खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों की स्पर्धाएं आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


एसोसिएशन के सचिव अभय लखनपाल ने बताया कि 5 से 9 अगस्त तक इंदिरा गांधी राज्य खेल परिसर में शिमला हॉट वेदर एवं हिमाचल प्रदेश राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में प्रदेशभर के खिलाड़ी विभिन्न आयु वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17, अंडर-19, पुरुष, महिला तथा वेटरन वर्ग के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। सभी वर्गों में बालक एवं बालिका दोनों श्रेणियों के मुकाबले होंगे। लखनपाल ने बताया कि प्रत्येक स्पर्धा के लिए न्यूनतम आठ आवेदन आवश्यक होंगी। प्रत्येक खिलाड़ी को प्रति स्पर्धा 500 रुपये प्रवेश शुल्क निर्धारित किया है। प्रतियोगिता के लिए करीब 230 से लेकर 250 खिलाड़ियों ने पंजीकरण करवाया है। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता हिमाचल प्रदेश टेबल टेनिस खिलाड़ियों के लिए राज्य रैंकिंग अंक अर्जित करने का महत्वपूर्ण अवसर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें