फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉट वेदर टेबल टेनिस प्रतियोगिता: कांगड़ा के अधिराज और रोहतक की अदिति ने जीती ट्रॉफी

Fri, 11 Aug 2023 09:34 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश की राजधानी शिमला के इंदिरा गांधी खेल परिसर में शुक्रवार को उत्तर क्षेत्रीय हॉट वेदर टेबल टेनिस प्रतियोगिता शुरू हुई। विधायक हरीश जनारथा ने शुभारंभ किया। 
विज्ञापन
हॉट वेदर टेबल टेनिस प्रतियोगिता - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के इंदिरा गांधी खेल परिसर में शुक्रवार को उत्तर क्षेत्रीय हॉट वेदर टेबल टेनिस प्रतियोगिता शुरू हुई। विधायक हरीश जनारथा ने शुभारंभ किया। शिमला जिला टेबल टेनिस संघ की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में हिमाचल समेत बाहरी राज्यों के 120 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। पहले दिन लड़कों के अंडर-11 मुकाबलों में कांगड़ा के अधिराज ने शिमला के अदव्य को हराकर खिताब अपने नाम किया। लड़कियों के वर्ग में रोहतक की अदिति ने शिमला की गीतांजलि को हराकर खिताब जीता। शिमला की हिमान्या और अराना सूद ने तीसरा स्थान पाया।

विज्ञापन


लड़कों के अंडर-13 वर्ग में शिमला के युग ठाकुर और चंडीगढ़ के अभिनव के बीच खिताब के लिए भिड़ंत होगी। लड़कियों के वर्ग में कांगड़ा की रूद्राणी और शिमला की आध्या फाइनल में पहुंची हैं। अंडर-15 बालिका वर्ग में हरियाणा की दिवा आहुजा ने सेमीफाइनल में जगह बना दी है। विधायक ने खिलाड़ियों को अच्छे खेल प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। कहा कि राजधानी में खेलकूद के लिए और जगह तलाश कर परिसर बनाया जाएगा ताकि खिलाड़ियों को और अधिक सुविधा मिल सके। इस मौके पर डाॅ. एमपी सूद, जसवंत गांगटा, आदिश राणा, डीएसओ अनुराग वर्मा, अलकेश सैणी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें