फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के सहारे अस्पताल, मरीज बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
खोलीघाट पीएचसी में एक साल से चिकित्सक नहीं, पांच पंचायतों के लोग परेशान
विज्ञापन

उपचार के लिए रामपुर, कोटगढ़ और कुमारसैन की लग रही दौड़
संवाद न्यूज एजेंसी
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी तहसील के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) खोलीघाट में एक साल से चिकित्सक नहीं है। इस कारण पांच पंचायतों के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ रहा है। मरीजों को कई बार बिना उपचार करवाए ही वापस लौटना पड़ता है। यह अस्पताल चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के सहारे चल रहा है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलीघाट में कुल सात पद स्वीकृत हैं, लेकिन वर्तमान में यहां केवल एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ही कार्यरत है। चिकित्सक समेत अन्य पद खाली होने के कारण पंचायत खोलीघाट, खड़ाहन, खूनी पनोली, गाहन और जाहू के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। खोलीघाट पंचायत के प्रधान टेकचंद ने बताया कि खोलीघाट पांच पंचायतों का प्रमुख केंद्र है। यहां स्थापित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से आसपास की पंचायतों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलनी चाहिए, लेकिन डॉक्टर न होने के कारण मरीजों को उपचार के लिए रामपुर, कोटगढ़ और कुमारसैन जाना पड़ रहा है। इसके लिए उन्हें टैक्सी पर भारी किराया खर्च करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर मुख्यमंत्री से भी मुलाकात की जा चुकी है। इसके अलावा पंचायत की ओर से कई बार प्रस्ताव भेजकर डॉक्टर की तैनाती की मांग उठाई गई है, लेकिन अभी तक स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। स्वास्थ्य केंद्र में इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचने वाले मरीजों को कई बार निराश होकर लौटना पड़ता है।
विज्ञापन


चिकित्सक की कमी के संबंध में उच्च अधिकारियों को समय-समय पर अवगत करवाया गया है। फिलहाल मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए सप्ताह में दो दिन स्वास्थ्य कर्मचारी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

- राजेश राणा, खंड चिकित्सा अधिकारी ननखड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें