फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागवानी: फलदार पौधे लगाने के लिए बागवान खेतों में कर लें गड्ढे

Tue, 01 Dec 2020 12:08 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सेब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में नए बगीचे विकसित करने के लिए खेतों में वैज्ञानिक सलाह से प्रबंधन करने को उपयुक्त समय है। नए फलदार पौधे लगाने के लिए खेतों में उचित दूरी में गड्ढे खोद लें ताकि फलदार पौधों के समय पर लगा जा सके। फरवरी अंत तक वैज्ञानिक सलाह लेकर उचित माप के गड्ढे बनाकर नए पौधे लगाने की वैज्ञानिक सलाह दी है।बागवानी विशेषज्ञों का कहना है कि प्रदेश के बागवानों के लिए सेब और अन्य फलदार पौधे लगाने का सही समय है।

विज्ञापन


वर्तमान समय में दिसंबर में बगीचे विकसित करने के लिए खेतों को तैयार करने का सही समय है।  दिसंबर में खेतों में उचित दूसरी और सही माप के गड्ढे करना जरूरी है। आधे गड्ढे की मिट्टी एक ओर और शेष मिट्टी दूसरी ओर कर लें। मिट्टी में दो किलटे गोबर की खाद मिला लें। जनवरी से फरवरी अंत तक फलदार पौधों को लगाने के साथ ही उपर की मिट्टी नीचे और नीचे की मिट्टी उपर डालें। ऐसे करने से फलदार पौधों को उपयुक्त मात्रा में खुराक मिल जाएगी।

पौधे लगाने के लिए लें वैज्ञानिक सलाह
बागवानी विशेषज्ञ डॉ. एसपी भारद्वाज ने कहा कि बगीचे विकसित करने के लिए गड्ढे पौधों की किस्मों के आधार पर तय किया जाता है कि उचित दूरी क्या रहेगी। पेड़ों का आकार बड़ा है तो गड्डे 15 फीट की दूरी में लगाने चाहिए। अगर छोटे रहते हैं तो  दूरी 10 से 12 फीट के बीच रखनी उचित रहती है। गड्ढों का आकार 3 फीट लंबा, 3 फीट चौड़ा और 3 फीट गहरा रहना चाहिए। आधी मिट्टी एक तरफ और आधा मिट्टी दूसरी तरफ रख दें । जनवरी  से फरवरी अंत कर नमी रहते ही उचित मात्रा में खाद मिलाकर पौधे लगाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें