फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागवानी: सेब पर समुद्री शैवाल के अर्क का छिड़काव कर रहे बागवान, ईरान में गोल्डन किस्मों पर होता है इस्तेमाल

Thu, 15 May 2025 11:25 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

समुद्री शैवाल का अर्क ईरान में बगीचों में सेब की पैदावार और गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए किया जाता है। इस विषय पर ईरान में खूब शोध भी हुए हैं।
विज्ञापन
सेब पर समुद्री शैवाल के अर्क का छिड़काव। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेब के फलों पर बागवान समुद्री शैवाल के अर्क का छिड़काव कर रहे हैं। यह छिड़काव ईरान में गोल्डन सेब किस्मों पर किया जाता है। मगर हिमाचल प्रदेश में रेड डिलिशियस और अन्य तमाम किस्मों पर बगैर प्रयोग से किया जाने लगा है। इन दिनों भी राज्य में विभिन्न कंपनियों की समुद्री शैवाल के अर्क से बनी दवाएं खूब बिक रही हैं। कई बागवान भी इनके लाभ बता रहे हैं। हालांकि, बागवानी विशेषज्ञ सतर्क कर रहे हैं कि वे ऐसी दवाओं के छिड़काव से बचें, जिनका डॉ. वाईएस परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी ने अनुमोदन नहीं किया हो।

विज्ञापन
Trending Videos

समुद्री शैवाल का अर्क ईरान में बगीचों में सेब की पैदावार और गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए किया जाता है। इस विषय पर ईरान में खूब शोध भी हुए हैं। समुद्री शैवाल के अर्क से बनी यह दवाएं हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग नाम से मिल रही हैं। इनमें अमिनो एसिड समेत कई पोषक तत्व होते हैं। इस तरह की दवाएं ऑर्गेनिक नाम से बेची जा रही हैं। बागवान हरीश चौहान ने कहा कि जब पौधे पोषक तत्व लेने की स्थिति में न हों, ऐसे में उनके लिए इस तरह की दवाएं सही मानी जाती हैं। बायो स्टीम्युलेंट्स जो होते हैं, उनका बागवान खूब इस्तेमाल करते हैं। विश्वविद्यालय और विभाग को इस पर शोध व परीक्षण करने चाहिए। सभी बागवान चाहते हैं पैदावार अच्छी हो, इसलिए छिड़काव कर रहे हैं। इस पर विश्वविद्यालय के स्तर पर भी काम होना चाहिए।

उधर, बागवानी के विशेषज्ञ एवं डॉ. वाईएस परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के पूर्व कुलपति डॉ. विजय सिंह ठाकुर का कहना है कि समुद्री शैवाल के अर्क से बनी दवाओं का छिड़काव करने के बारे में वह बहुत सहमत नहीं हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण और मिट्टी से कंपेटिबलिटी का परीक्षण जब तक नहीं होगा, तब तक छिड़काव के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। विश्वविद्यालय में जब तक टेस्ट न हो, तब तक इनकी संस्तुति नहीं की जा सकती है। ये सब दवा बेचने वालों का अभियान रहता है कि इनका छिड़काव किया जाए।
विज्ञापन

बागवानों को बहुत सजग होकर छिड़काव करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ईरान में गोल्डन डिलिशियस किस्में ज्यादा होती हैं तो हो सकता है कि इस पर परीक्षण हुए हों। मगर यह हिमाचल प्रदेश की भौगोलिकता, पर्यावरण आदि के लिहाज से उपयुक्त हो, इस संबंध में कुछ नहीं कहा जा सकता है। इसी तरह से इसी विश्वविद्यालय के उपनिदेशक रहे डॉ. एसपी भारद्वाज ने भी कहा कि बाजार में जितने प्रोजेक्ट उपलब्ध हैं, उनके बारे में ही कहा जा सकता है। कुछ ऐसे उत्पाद हैं, जो प्याज, लहसुन आदि के लिए हैं। उन्हें भी सेब पर छिड़का जा रहा है। जो भी दवा हो, उसे टेस्ट करवाया जाना चाहिए। प्रामाणिकता के बगैर बागवान छिड़काव नहीं करेंगे तो उपयुक्त होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें