फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम आइसोलेट कोरोना मरीजों को घर पर मिलेगा सस्ता राशन

Wed, 26 May 2021 10:41 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए  हिमाचल सरकार ने होम आइसोलेट कोरोना मरीजों को घर पर ही  सस्ता राशन देने का फैसला लिया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश में होम आइसोलेट कोरोना मरीजों को घर पर ही सरकारी डिपुओं का सस्ता राशन मिलेगा। पंचायत प्रधान और संबंधित वार्ड का पंच सस्ता राशन घर पहुंचाने की व्यवस्था करेंगे। जिन घरों में कोरोना मरीज आइसोलेट हैं, उनके परिवार के सदस्यों को भी डिपुओं में नहीं आने की हिदायत है। संक्रमण न फैले इसके चलते यह फैसला लिया गया है।

विज्ञापन

कोरोना मरीज ठीक होने के बाद भी करीब 15 दिन तक राशन लेने डिपुओं में नहीं आएंगे।

प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या अभी 20 हजार से अधिक है। इनमें से दो हजार के करीब मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि अन्य घरों में आइसोलेट हैं। जिला कांगड़ा, मंडी, ऊना, शिमला में कोरोना के ज्यादा मामले हैं। इन जिलों में कई परिवारों के सभी लोग होम आइसोलेट हैं। महीना खत्म होने को आ गया है, लेकिन लोग राशन लेने नहीं आ रहे हैं। सरकार को जानकारी मिली है कि ज्यादातर लोगों ने इसलिए भी दूरी बनाई है, क्योंकि वे कोरोना पॉजिटिव है।  

प्रदेश में 18.50 लाख राशनकार्ड उपभोक्ता 
हिमाचल प्रदेश में 18.50 लाख राशनकार्ड उपभोक्ता हैं। इनमें एपीएल उपभोक्ता 12 लाख के करीब हैं, 6 लाख बीपीएल परिवार हैं। सरकार लोगों को सब्सिडी पर तीन दालें, चीनी, आटा, चावल, नमक और तेल दे रही है।
विज्ञापन


प्रदेश में होम आइसोलेट कोरोना मरीजों को उनके घर पर ही डिपुओं का सस्ता राशन मिलेगा। पंचायत प्रधान और वार्ड पंच को राशन पहुंचने की व्यवस्था करनी होगी। इस बारे में आदेश जारी किए गए हैं। -आरके गौतम, खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें