फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी के काम आ सकेगी घर में बेकार पड़ी दवा

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों के घरों में एक्सपायरी और उपयोग में नहीं रही दवाओं को अब होमगार्ड के जवान घर-घर जाकर एकत्र करेंगे और इन्हें जिला रेडक्रॉस सोसायटी के हवाले कर गरीब और असहाय लोगों की मदद करेंगे। कमांडेंट मेजर खेम सिंह ठाकुर ने गृह रक्षकों के स्थापना दिवस पर अमर उजाला से खास बातचीत में यह जानकारी दी। इस पहल से जहां गरीब लोगों की मदद होगी, वहीं घरों में एक्सपायरी डेट की दवा खाकर अपनी जिंदगी से खिलवाड़ करके जान गंवाने वाले लोगों की घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा।
विज्ञापन


आदेशक गृह रक्षा मेजर खेम सिंह ठाकुर ने योजना को शुरू करने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि उनके अधीन करीब एक हजार गृह रक्षक हैं। जो अपने अपने गांव जाकर घर घर से एक्सपायरी और उपयोग न होने पर बेकार पड़ी दवाओं को एकत्र करेंगे और जिला रेडक्रास सोयायटी के हवाले करेंगे।
विज्ञापन

इसलिए लिया फैसला

ठाकुर ने कहा कि मंडी और हमीरपुर जिलों में इस योजना को शुरू किया गया है। कमांडेंट ने कहा कि आजकल हर घर में एक्सपायरी और उपयोग न होने पर बेकार पड़ी दवाओं के ढेर मिलते हैं। ठाकुर ने कहा कि अनेक लोग गुस्से में एक्सपायरी डेट की दवाओं को निगल लेते हैं और अपनी जान गवां बैठते हैं।

उन्होंने कहा कि इस पहल से ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सका है। ठाकुर ने कहा कि घरों में बिना उपयोग की बेकार पड़ी उपयुक्त दवाओं को अगर गरीब लोगों तक पहुंचाया जाए तो किसी को सहारा मिल सकता है। कमांडेंट ने कहा कि इसी सोच के चलते उन्होंने हमीरपुर और मंडी में यह पहल शुरू की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें