भुंतर के समीप शाढ़ाबाई होम गार्ड ट्रेनिंग सेंटर में एक होमगार्ड ने खुद को गोली से उड़ा दिया। घटना मंगलवार देर शाम उस समय की है जब होमगार्ड गुमटी में ड्यूटी पर तैनात था।
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक छानबीन में यह आत्महत्या का मामला लगता है। हालांकि पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस के अनुसार कपिल शर्मा, निवासी बंदल जिला कुल्लू होमगार्ड के ट्रेनिंग सेंटर शाढ़ाबाई में ड्यूटी पर था। कपिल शर्मा देर शाम गुमटी में ड्यूटी दे रहा था कि इसी दौरान उसने अचानक खुद को गोली मार दी।