हॉलीवुड अदाकारा एवं मिस चाईना यूएसए जेनिफर ओसीन हई वीरवार को शिमला पहुंचीं हुई हैं। जेनिफर ओसीन हई अमन गांधी फिल्म प्रोडक्शन के तत्वावधान में 25 से 28 अप्रैल तक शिमला में होने वाले मिस ग्लोरी ऑफ यूनिवर्स-2015 में बतौर प्रतिभागी भाग लेने आई हैं।
जेनिफर ओसीन हई अंतर्राष्ट्रीय मॉडल हैं और हाल ही में हॉलीवुड की फिल्मों में भी अदाकारी करती नजर आएंगी। वर्तमान में जेनिफर कई विश्व स्तरीय संगठनों के अध्यक्ष एवं फैशन मैग्जीन में बतौर ब्रैंड एम्बेस्डर कार्य कर रही हैं।
प्रोडक्शन के निर्माता-निर्देशक डा. महेश यादव ने बताया कि विश्व शांति, मानवाधिकारों एवं पृथ्वी को बचाने, बेटी बचाओ की विश्व व्यापी संदेश के साथ शिमला में मिस ग्लोरी ऑफ यूनिवर्स-2015 का आयोजन किया जा रहा है जिसका ग्रैंड फिनाले भी शिमला में ही आयोजित किया जाएगा। पिछले 3 वर्षों से इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन अलग-अलग शहरों में किया जाता रहा है।
वर्ष 2013 में यह प्रतियोगिता भोपाल में आयोजित की गई थी जिसमें जर्मनी की मिस सारा नैफिस ने मिस ग्लोरी ऑफ यूनिवर्स-2013 का खिताब जीता था, साथ ही हिमाचल के हमीपुर शहर की मिस आकांशा धीमान भी उस वर्ष प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर रहीं थी और उन्हें मिस ग्लोरी ऑफ अर्थ-2013 के खिताब से नवाजा गया था। इसी क्रम में 2014 में यह प्रतियोगिता दिल्ली में हुई।
इमसें तिब्बत की मिस मेटोक ने इस खिताब को हासिल किया था। इस कंपीटिशन में मिस गलोरी ऑफ यूनिवर्स 2015, मिस गलोरी ऑफ वर्ल्ड 2015, मिस गलोरी ऑफ अर्थ 2015, मिस गलोरी ऑफ इंटरनेशनल 2015 और मिस गलोरी ऑफ एशिया 2015 टाइटल के लिए प्रतिस्पर्धा होगी।