फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होलिका दहन आज, शाम 6:22 से रात्रि 8:53 बजे तक शुभ मुहूर्त

विज्ञापन
विज्ञापन
राधा-कृष्ण मंदिर में होलिका दहन कार्यक्रम शाम 7:00 बजे होगा शुरू, होलिका और प्रहलाद के रखे जाएंगे प्रतीकात्मक पुतला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। रंगों का पर्व होली देशभर में इस वर्ष 4 मार्च को मनाया जाएगा। गुलाल उड़ने से पहले होलिका दहन 2 मार्च को होगा। इस वर्ष होलिका दहन का शुभ मुहूर्त सोमवार शाम 6:22 से रात्रि 8:53 बजे तक रहेगा। शहर के गंज बाजार के राधा-कृष्ण मंदिर में होलिका दहन का कार्यक्रम शाम 7:00 बजे शुरू होगा। इस अवसर पर मंदिर में होलिका और प्रहलाद के प्रतीकात्मक पुतले भी रखे जाएंगे। इसके बाद परंपरानुसार प्रहलाद के पुतले को हटाया जाएगा और होलिका दहन होगा।
विज्ञापन

श्री सनातन धर्म सभा के राधा कृष्ण मंदिर में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। दो मार्च को शाम 7:00 बजे होलिका दहन का कार्यक्रम होगा। स्थानीय लोगों की ओर से पूजन किया जाएगा। इसके बाद मंदिर परिसर में होलिका दहन होगा। होलिका और प्रहलाद का पुतला रखा जाएगा। पूजन के बाद प्रहलाद का पुतला हटाकर होलिका का दहन किया जाएगा। कार्यक्रम में सभा के प्रधान अजय सूद, सचिव धर्म पॉल पूरी सहित सभी सदस्य शामिल होंगे। सभा के प्रचार मंत्री सुमन पॉल दत्ता ने बताया कि सनातन धर्म सभा के एसडी विद्यालय में सोमवार को पहली से लेकर पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों को सभा प्रबंधन की ओर से किताबें निशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें