फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली : कार्टून प्रिंट वाली पिचकारियां बच्चों को कर रही आकर्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
लोअर बाजार में पिचकारियां 20 से 1300 रुपये तक उपलब्ध, रंग छोड़ने वाले वाॅटर टैंक 200 से 800 रुपये तक उपलब्ध
विज्ञापन

हर्बल रंगों की भी बाजार में है खूब मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के बाजारों में इन दिनों होली की खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ना शुरू हो गई है। शहर के लोअर बाजार में बैट बाल वाली पिचकारियां और वॉटर टैंक जिनमें कार्टून प्रिंट हैं बच्चों को खूब पसंद आ रहे हैं। दुकानदारों ने भी इस साल की होली के लिए रंग और अन्य सामान मंगवा लिया है।

इस वर्ष 4 मार्च को होली का त्योहार मनाया जाएगा। इसके लिए शहर के लोअर बाजार सहित उप नगरों के बाजारों की दुकानों में होली के रंग आ गए हैं। दुकानों में बच्चों के लिए आकर्षक पिचकारियां, वॉटर टैंक और अन्य खिलौने भी रखे हैं। लोअर बाजार में विभिन्न प्रकार की पिचकारियां 20 से 1300 रुपये तक और वॉटर टैंक 200 से 800 रुपये तक बिक रहे हैं। इसके साथ ही बाजार में बैट बाल वाली पिचकारियां, बार्बी डॉल प्रिंट वाली, प्रेशर गन वाली, छोटा भीम, शिनचैन प्रिंट वाली पिचकारियां बच्चों को आकर्षित कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजार में खरीदारी कर रही सरला शर्मा ने बताया कि उनके बच्चे बैट बाल वाली पिचकारी और वॉटर टैंक लेने की जिद कर रहे हैं। शास्वत ने बताया कि उनकी बेटी 4 साल की है जो बार्बी डॉल प्रिंट वाली पिचकारी देखकर आकर्षित हो रही है। रामचंद्र रेवा नंद दुकान के कर्मचारी ने बताया कि होली के लिए रंगों का स्टॉक मंगवा लिया है। अभी लोग पिचकारियों और हर्बल रंगों की खरीदारी कर रहे हैं।


यह हैं दाम
उत्पाद दाम
पिचकारियां 20 से 1500 रुपये तक
वॉटर टैंक 200 से 800 रुपये तक
हर्बल रंग 20 से 50 रुपये तक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें