देश में हयूमन मेटान्यूमो वायरस (एचएमपीवी) के मामले सामने आने के बाद प्रदेश सरकार सतर्क हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल प्रशासन को इन्फ्लूएंजा और गंभीर तीव्र श्वसन के संबंधित रोगियों की निगरानी रखने को कहा है। बाहरी राज्यों से हिमाचल आने वाले लोगों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। अस्पतालों में ऐसे रोगियों के लिए अलग से वार्ड की व्यवस्था करने को कहा गया है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि यह एक सामान्य वायरस है, जिससे घबराने की आवश्यकता नहीं है। इस वायरस से इंफेक्शन भारत में पहले भी होते रहे हैं।