फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्जिद विवाद: बैठक का बहिष्कार कर हिंदू संघर्ष समिति ने संजौली में किया प्रदर्शन, सरकार का फूंका पुतला

Sat, 29 Nov 2025 11:41 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

मस्जिद को गिराने की मांग को लेकर चल रहे क्रमिक अनशन के बाद शनिवार को हिंदू संघर्ष समिति ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
संजौली मस्जिद मामले में हिंदू संघर्ष समिति ने निकाली शव यात्रा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संजौली मस्जिद मामले में क्रमिक अनशन पर बैठे हिंदू संघर्ष समिति के सदस्यों ने शनिवार को जिला प्रशासन की ओर से बुलाई बैठक का बहिष्कार कर दिया। जिला प्रशासन ने सुबह 10:00 बजे उपायुक्त कार्यालय में समिति के सदस्यों को बैठक के लिए बुलाया था। इसके लिए फोन से समिति सदस्यों को सूचना दी गई। एडीएम लॉ एंड ऑर्डर पंकज शर्मा 11:00 बजे तक समिति सदस्यों का इंतजार करते रहे, लेकिन कोई बैठक के लिए नहीं पहुंचा। समिति के सदस्यों ने यह कहकर बैठक का बहिष्कार कर दिया कि उन्हें जिला प्रशासन से इस बारे में कोई लिखित नोटिस नहीं मिला है।

विज्ञापन

 


11 दिन से संजौली में क्रमिक अनशन पर बैठे समिति के सदस्यों ने शनिवार सुबह 10:30 बजे संजौली बाजार में शवयात्रा निकाली और पुलिस चौकी के समीप सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान सदस्यों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। समिति के पदाधिकारी विजय शर्मा, मदन ठाकुर, विकास थाप्टा ने कहा कि अब उन्हें कोर्ट के आदेशों का इंतजार है। समिति के सदस्य जिला प्रशासन और सरकार से दर्ज किए केस वापस लेने, मस्जिद में नमाज पढ़ना बंद करने और अवैध निर्माण गिराने की मांग कर रहे हैं। हिंदू वाहनी संघ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक शर्मा ने कहा कि समिति ने क्रमिक अनशन खत्म कर दिया है।
विज्ञापन

 

बता दें, संजौली की विवादित मस्जिद में शुक्रवार को कुछ लोगों के नमाज पढ़ने के बाद हिंदू संघर्ष समिति ने पुलिस को इसकी लिखित शिकायत दी है। जानकारी के अनुसार संजौली मस्जिद में मस्जिद कमेटी ने सभी को नमाज पढ़ने के लिए इन्कार किया था। मनाही के बावजूद कुछ लोगों ने यहां पर नमाज पढ़ी। इस पर हिंदू संघर्ष समिति के मदन ठाकुर, विजय शर्मा, विकास थापटा और रजनीश शर्मा ने पुलिस काे दी शिकायत में कहा कि मनाही के बावजूद रियासत अली नाम का एक व्यक्ति अपने साथ कुछ लोगों को नमाज पढ़ने के लिए ले गया।
विज्ञापन

इससे नियमों का उल्लंघन हुआ है। उनका कहना है कि शुक्रवार को जुमे की नमाज का दिन होने के बावजूद संजौली मस्जिद के मौलवी शहजाद ने नमाज अता कराने से मना कर दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वह नमाज नहीं पढ़ा रहे हैं। इसके बावजूद, मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग मस्जिद में पहुंचे। रियासत अली नामक एक व्यक्ति ने मस्जिद में नमाज अता की और कहा कि नमाज पढ़ना उनका फर्ज है और उन्हें इससे कोई नहीं रोक सकता। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें