भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से सोमवार को बचत भवन में हिंदी पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर कई प्रतियोगिताएं हुईं।
वाद-विवाद में सरस्वती विद्या मंदिर विकासनगर की सीमा नेगी प्रथम, छोटा शिमला के योगेश वर्मा दूसरे व केंद्रीय विद्यालय जाखू की ऋतिका दुल्टा तीसरे स्थान पर रहीं।
निबंध लेखन में लक्कड़ बाजार की शीतल प्रथम, सरस्वती विद्या मंदिर की अक्षिता द्वितीय और लक्कड़ बाजार की नितिका पेजटा तृतीय रहीं।
प्रश्नोत्तरी में सरस्वती विद्या मंदिर विकास नगर के सौरभ कश्यप प्रथम, केंद्रीय विद्यालय जाखू के राहुल मेहता द्वितीय और आर्य समाज शिमला की अर्चना तृतीय स्थान पर रहीं।
कार्यक्रम में अतिरिक्त सचिव शिक्षा डीसी राणा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। भाषा एवं संस्कृति विभाग के निदेशक अरुण शर्मा और जिला भाषा अधिकारी त्रिलोक सूर्यवंशी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। प्रतियोगिता के विजेता 12 सितंबर को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।