फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: छुट्टी के दिन ही ले लिया पांचवीं की बोर्ड परीक्षा का हिंदी का पेपर, रद्द

Tue, 17 Mar 2020 07:58 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, चंबा/शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा बोर्ड की पांचवीं कक्षा की हिंदी विषय की परीक्षा का प्रश्न पत्र एक दिन पहले ही लीक हो गया है। बनीखेत शिक्षा खंड के तहत आते एक निजी स्कूल ने यह कारनामा कर दिखाया है। हिंदी का पेपर 18 मार्च को होना था, लेकिन निजी स्कूल ने 17 मार्च को छ्ट्टी के ही दिन पेपर करवा दिया। जब इसकी जानकारी प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय को लगी तो निदेशालय ने हिंदी का पेपर पूरे प्रदेश में रद्द कर दिया।

विज्ञापन


निदेशक रोहित जमवाल ने बताया कि अब हिंदी का पेपर कब होगा, इसको लेकर जल्द तारीख तय की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला उपनिदेशक चंबा से मामले की सारी रिपोर्ट तलब की गई है। रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने मामले में खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी बनीखेत को विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने को भी कहा है और स्कूल प्रबंधन से जवाब भी मांगा है।

निजी स्कूल के इस कारनामे की जानकारी तब पता चली जब बच्चे परीक्षा के बाद घर लौट रहे थे। रास्ते में एक अभिभावक ने प्रश्न पत्र देखा तो उसने इसकी सूचना खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी बनीखेत को दी। सूचना पर उप जिला शिक्षा अधिकारी चंबा हितेंद्र कुमार ने बीईईओ को रिपोर्ट बनाने के लिए कहा। साथ ही उन्हें जांच अधिकारी भी नियुक्त किया। बीईईओ शशि घले ने कहा कि मामले की जांच कर जल्द रिपोर्ट सौंपी जाएगी।
विज्ञापन


 मामला ध्यान में आया है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय अगर बोर्ड को दोबारा प्रश्न पत्र तैयार करने को कहेगा तो कर देंगे। इस पर फैसला प्रारंभिक शिक्षा विभाग को ही लेना है। -सुरेश कुमार सोनी, चेयरमैन, शिक्षा बोर्ड 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें