फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठवीं कक्षा के विद्यार्थी की मौत, हाई ग्रेड फीवर की आशंका

Tue, 17 Mar 2020 07:38 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, जोगिंद्रनगर (मंडी)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल के मंडी जिले के जोगिंद्रनगर की चौंतड़ा पंचायत के एक गांव में आठवीं कक्षा के विद्यार्थी की हाई ग्रेड फीवर से मौत हो गई है। मौत के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में प्रशासन निमोनिया का दावा कर रहा है। मंगलवार को विद्यार्थी का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इसका निजी चिकित्सालयों में उपचार हुआ है।

विज्ञापन


सवाल उठ रहा है कि जब कोरोना वायरस को विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से जारी एडवाइजरी पर लेकर इतने गंभीर कदम उठाए जा रहे हैं तो यह मामला प्रशासन या स्वास्थ्य विभाग तक निजी चिकित्सालय प्रबंधनों ने क्यों नहीं पहुंचाया। इधर, एसडीएम ने मौत की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पता लगा है कि इसे निमोनिया था।

अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकों से पूछताथ की जाएगी। अगर कोई दोषी पाया गया तो कार्रवाई होगी। मृतक परिजनों की इकलौती संतान थी। बताया जा रहा है कि इसे वायरल फीवर ने जकड़ लिया। परिवार के सदस्यों ने चौंतड़ा के एक निजी अस्पताल में उपचार दिलाया। लेकिन हालत में सुधार न आने के कारण सोमवार देर रात जब जिला कांगड़ा के एक अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया जा रहा था तभी रास्ते में मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें