नवरात्रों में हिमुडा हिमाचल में 166 व्यवसायिक यूनिट बेचेगी। इसका प्रारूप तैयार कर दिया गया है। यह सभी यूनिट परवाणू और बद्दी में है। इनकी कीमत 60 करोड़ के आसपास है। बीओडी की बैठक में यह फैसला लिया गया है। बैठक में हिमुडा के कर्मचारियों को चार फीसदी डीए देने पर भी सहमति बनी है। यह डीए 144 से बढ़ा कर 148 प्रतिशत किया गया है।
इससे सैकड़ों कर्मचारियों को फायदा होगा। बैठक की अध्यक्षता शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी ने की। बैठक में प्रदेश के छह क्षेत्रों में हिमुडा ने टाउनशीप बनाने का निर्णय लिया है। इसमें धर्मशाला, शिमला का जठियादेवी, सिरमौर, ऊना, सोलन और मंडी शामिल है। हिमुडा के न बिकने वाले फ्लैट और प्लॉट के लिए विशेष नीति बनाने का भी निर्णय लिया है, ताकि बची हुई संपत्तियों को भी आसानी से बेचा जा सके।
इस नवरात्री कराएं 9 दिन का अनुष्ठान , माँ दुर्गा के आशीर्वाद से होगी सभी मनोकामनाएं पूरी
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2011-12 में हिमुडा ने लोगों से प्लाट और फ्लैट को लेकर आवेदन मांगे थे। इसमें 72 हजार लोगों ने आवेदन किया था। बाकायदा इसके लिए लोगों से पांच हजार रुपये की सिक्योरिटी ली गई थी लेकिन आज तक डिमांड आफ सर्वे के तहत 193 आवेदकों को प्लॉट और फ्लैट मिल पाए हैं।