फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां बनेगी हिमुडा की सबसे बड़ी कॉलोनी, 664 कनाल जमीन फाइनल

Sun, 14 Oct 2018 01:51 PM IST
हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी के हलके में हिमुडा नॉर्थ सर्किल की सबसे बड़ी आवासीय कॉलोनी बनाएगा। हिमुडा ने सुधेड़ पंचायत के नरघोटा गांव के पास 664 कनाल भूमि कॉलोनी के लिए फाइनल कर दी है। जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया भी लगभग पूरी हो गई है। अब हिमुडा जल्द डिमार्केशन की प्रक्रिया पूरी करेगा। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि हिमुडा आधी जमीन पर फ्लैट बनाएगा और आधी को प्लॉट बनाकर बेचेगा। हिमुडा के नॉर्थ सर्किल में मंडी, कुल्लू, लाहौल स्पीति, बिलासपुर, कांगड़ा और चंबा जिले आते हैं। इनमें अभी तक हिमुडा ने इतनी बड़ी आवासीय कॉलोनी विकसित नहीं की है। शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी का कहना है कि इसके लिए सभी औपचारिकताएं लगभग पूरी हो गई हैं।  

पुराने आवेदकों को 25 फीसदी कोटा
नरघोटा कॉलोनी में वर्ष 2010 में फ्लैट और प्लाट के लिए आवेदन करने वालों को 25 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। हालांकि इन पुराने आवेदकों को प्लॉट व फ्लैट की अग्रिम राशि (अरनेस्ट मनी) के साथ फिर से आवेदन करना होगा। अभी तक हिमुडा ने अरनेस्ट मनी तय नहीं की है। अरनेस्ट मनी प्लॉट व फ्लैट की कुल कीमत का 10 या 20 प्रतिशत होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें