फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागवानों से 30 अक्तूबर तक सेब खरीदेगा हिमफैड, अब तक 19 411 मीट्रिक टन की खरीद

Tue, 21 Sep 2021 08:51 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

हिमफैड ने मंडी मध्यस्थता योजना (एमआईएस) में सेब खरीद के पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अब तक 19, 411 मीट्रिक टन की खरीद हो चुकी है। सेब सीजन में अभी 40 का समय दिन शेष है। पिछले साल इस अवधि में 6594 मैट्रिक टन सेब खरीदा गया था। 
विज्ञापन
हिमफैड अध्यक्ष गणेश दत्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी विपणन एवं उपभोक्ता फेडरेशन(हिमफैड) अध्यक्ष गणेश दत्त ने कहा कि हिमफैड ने मंडी मध्यस्थता योजना (एमआईएस) में सेब खरीद के पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अब तक 19, 411 मीट्रिक टन की खरीद हो चुकी है। सेब सीजन में अभी 40 का समय दिन शेष है। पिछले साल इस अवधि में 6594 मैट्रिक टन सेब खरीदा गया था। पिछले साल 1,88,387 बैग खरीदे गए थे जबकि इस साल 5,54,611 बैग की खरीद हो चुकी है। 30 अक्तूबर तक सेब खरीद जारी रहेगी।

विज्ञापन


अध्यक्ष ने कहा कि एकत्रीकरण केंद्रों में नियमित तौर पर सेब की गुणवत्ता वजन और किसी भी स्थान से शिकायत आने पर कार्रवाई कर रहे हैं। कुछ एकत्रीकरण केन्द्रों से ‘कम वजन’ और ‘ज्यादा पके’ सेब लाने की सूचना मिल रही है। एकत्रीकरण प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे समय-2 पर बोरियों का वजन तोल कर और गुणवत्ता जांचें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें