हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी विकास महासंघ लिमिटेड (हिमकोफेड) के नामित निदेशक केशव नायक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में तत्काल प्रभाव से उनका त्यागपत्र सौंपने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
इस्तीफे की वजह पूछे जाने पर केशव ने केवल इतना कहा कि उन्होंने आंतरिक द्वंद्व के चलते यह फैसला लिया है। इससे ज्यादा मैं कुछ नहीं कहूंगा। त्यागपत्र की प्रतिलिपि उप मुख्यमंत्री एवं सहकारिता विभाग के प्रभारी मंत्री, सहकारिता विभाग के सचिव, सहकारी समितियों के पंजीयक तथा एचपी स्टेट कोऑपरेटिव बैंक के प्रबंध निदेशक को भी भेजी गई है। गौरतलब है कि केशव नायक हिमकोफेड के नामित निदेशक होने के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के निदेशक भी हैं। फिलहाल उन्होंने केवल हिमकोफेड के नामित निदेशक पद से इस्तीफा दिया है।