फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरू, युवी की टीम से भिड़ेंगे ये हिमाचली स्टार

विज्ञापन
विज्ञापन
एक जमाने में टीम इंडिया के स्टार रहे सहवाग, युवराज और गंभीर की टीम के साथ हिमाचल की टीम दो दो हाथ करने के लिए तैयार है। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ ने अंतर जोन एक दिवसीय मैचों के लिए प्रदेश की टीम का चयन कर लिया है।
विज्ञापन


17 सदस्यीय टीम में विपुल शर्मा (कप्तान), कंवर अभियान, पारस डोगरा, पंकज जंबाल, राघव धवन, ऋषि धवन, रश्मि परिदा, अक्षय चौहान, कर्णवीर सिंह, निखिल गांगटा, सुमित वर्मा, गुरविंदर सिंह, राहुल सिंह, प्रशांत चोपड़ा (विकेटकीपर), विक्रमजीत मलिक, अंकुश बैंस और अंकित कलसी को शामिल किया गया है।

हिमाचल टीम का पहला मैच 6 नवंबर को सर्विसेज के साथ होगा। 8 नवंबर को हरियाणा, 10 को डीडीसीए, 12 को जेएंडके और 14 नवंबर को पंजाब के साथ होगा। प्रदेश क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने टीम को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

टीम से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद

अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल टीम के पास विपुल की तरह बेहतरीन क्रिकेट खिलाड़ी हैं। विपुल इंडिया ए में खेल चुके हैं। ऋषि धवन ने इस वर्ष बेहतरीन परफारमेंस दी है। हिमाचल टीम को घरेलू पिच का फायदा मिलेगा।

रणजी ट्रॉफी में हिमाचल टीम बेहतरीन प्रदर्शन कर सकती है। इसके अलावा टीम को दूसरी टीमों के स्टार खिलाड़ियों से काफी कुछ सीखने को भी मिलेगा। उधर, धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में हिमाचल के खिलाड़ियों ने नेट प्रेक्टिस की।

ज्वालामुखी में लगा क्रिकेट सितारों का मेला
विश्वप्रसिद्ध शक्तिपीठ ज्वालामुखी में वर्ल्ड कप विजेता इंडिया टीम के सितारों और रणजी क्रिकेटरों ने दस्तक दी। वीरवार को हरियाणा-पंजाब के बीच मैच के चलते ज्वालाजी में क्रिकेटरों ने डेरा डाल दिया है। क्रिकेटर प्रदेश के टूरिज्म होटल में ठहरेंगे। ज्वालाजी मंदिर न्यास ने भी क्रिकेटरों के स्वागत की तैयारियां कर रखी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें