एक जमाने में टीम इंडिया के स्टार रहे सहवाग, युवराज और गंभीर की टीम के साथ हिमाचल की टीम दो दो हाथ करने के लिए तैयार है। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ ने अंतर जोन एक दिवसीय मैचों के लिए प्रदेश की टीम का चयन कर लिया है।
17 सदस्यीय टीम में विपुल शर्मा (कप्तान), कंवर अभियान, पारस डोगरा, पंकज जंबाल, राघव धवन, ऋषि धवन, रश्मि परिदा, अक्षय चौहान, कर्णवीर सिंह, निखिल गांगटा, सुमित वर्मा, गुरविंदर सिंह, राहुल सिंह, प्रशांत चोपड़ा (विकेटकीपर), विक्रमजीत मलिक, अंकुश बैंस और अंकित कलसी को शामिल किया गया है।
हिमाचल टीम का पहला मैच 6 नवंबर को सर्विसेज के साथ होगा। 8 नवंबर को हरियाणा, 10 को डीडीसीए, 12 को जेएंडके और 14 नवंबर को पंजाब के साथ होगा। प्रदेश क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने टीम को शुभकामनाएं दी हैं।