फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himcare Card: स्वास्थ्य विभाग ने वित्त विभाग को भेजी कंपनी को पैसा जारी करने की फाइल

Fri, 07 Jul 2023 07:28 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश के कई अस्पतालों में हिमकेयर कार्ड के तहत मिलने वाली चिकित्सा सेवाएं चरमरा गई हैं। मरीजों से आपरेशन करने का सामान दवा की दुकानों से मंगवाया जा रहा है।
विज्ञापन
हिमकेयर कार्ड(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमकेयर कार्डधारकों को अस्पतालों में ऑपरेशन का सामान उपलब्ध न होने के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने कंपनी को पैसा जारी करने का मामला वित्त विभाग से उठाया है। विभाग ने कंपनी को पैसा जारी करने संबंधित फाइल वित्त विभाग को भेज दी है। अस्पतालों में आंखों के लेंस ही नहीं, बल्कि सर्जरी का सामान भी उपलब्ध नहीं हो रहा है। मरीज और तीमारदार परेशान हैं। डॉक्टर मरीजों को ऑपरेशन करने की तारीखें दे रहे हैं। अमर उजाला ने शुक्रवार को इस मामले को प्रमुखता से उठाया है।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश के कई अस्पतालों में हिमकेयर कार्ड के तहत मिलने वाली चिकित्सा सेवाएं चरमरा गई हैं। मरीजों से आपरेशन करने का सामान दवा की दुकानों से मंगवाया जा रहा है। जिला अस्पतालों से स्वास्थ्य विभाग को इस बारे में अवगत कराया जा रहा है। लेकिन अभी तक यह सुविधा बहाल नहीं हुई है। आयुष्मान भारत - प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के रूप में प्रदेश सरकार ने हिमाचल में 1 जनवरी, 2019 से हिमकेयर आरंभ की थी। ऐसे इसलिए क्योंकि केंद्र सरकार की आयुष्मान योजना में हिमाचल के कई लोग इस सुविधा से छूट रहे थे।

जल्द होगा भुगतान
स्वास्थ्य सचिव एम सुधा ने बताया कि कंपनी को जल्द ही राशि का भुगतान किया जाएगा। फाइल वित्त विभाग को भेजी गई है। सोमवार तक इसकी मंजूरी मिल जाएगी। हिमाचल में हिमकेयर कार्ड के तहत मिलने चिकित्सा सुविधाओं को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें