फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालका-शिमला ट्रैक पर 7 माह बाद चलेगी टॉय ट्रेन, जानें किन नियमों का करना होगा पालन?

Mon, 12 Oct 2020 01:04 AM IST
अरविन्द ठाकुर विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
टॉय ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कालका-शिमला हेरिटेज रेलवे ट्रैक एक बार फिर टॉय ट्रेन की छुक छुक से गूंजने वाला है। 15 अक्तूबर से ट्रैक पर हिमालयन क्वीन के संचालन की अंबाला रेल मंडल ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। डीआरएम अंबाला ने इसकी मंजूरी दे दी है, लेकिन रेल मुख्यालय से अंतिम मंजूरी मिलना बाकी है। कोरोना महामारी के चलते इस ट्रैक पर पिछले 7 माह से ट्रेन संचालन बंद है।

विज्ञापन


हिमाचल के बॉर्डर खुलने के बाद भारी संख्या में सैलानी शिमला आ रहे हैं। ऐसे में सैलानियों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे हिमालयन क्वीन गाड़ी चलाने की तैयारी में है। 15 अक्तूबर से रेलवे बोर्ड ने कालका-दिल्ली शताब्दी चलाने का फैसला लिया है। नई दिल्ली से ट्रेन सुबह 7:40 बजे चलेगी, जो 11:45 बजे कालका पहुंचेगी।

कालका से शिमला के लिए दोपहर 12:10 बजे हिमालयन क्वीन के संचालन की योजना है। ट्रेन संख्या 52455 शाम 5:30 बजे शिमला पहुंचेगी। शिमला से ट्रेन के कालका रवाना होने का समय अगले दिन सुबह 10:40 निर्धारित है। यह ट्रेन शाम 4:10 बजे कालका पहुंचेगी। एसओपी के तहत ट्रेन को रिजर्वेशन के साथ  चलाया जाएगा। ट्रेन की रवानगी से 2 घंटे पहले यात्रियों को स्टेशन पहुंचना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें