फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Himachal: शिमला के कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की मौत, प्रदेशभर में 153 पॉजिटिव मामले

Sun, 11 Oct 2020 09:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में रविवार को एक कोरोना संक्रमित की मौत हुई है। राजधानी शिमला के लक्कड़ बाजार में रहने वाले 73 वर्षीय कोरोना संक्रमित बुजुर्ग मरीज ने दम तोड़ दिया। मरीज को शुगर, बीपी के अलावा हार्ट की समस्या भी थी। डीडीयू अस्पताल में कोविड टेस्ट करवाने के बाद मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। आईजीएमसी के डॉक्टरों ने बताया कि मरीज को रविवार दोपहर अस्पताल लाया गया था। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही मरीज की मौत हो गई थी।

विज्ञापन


वहीं प्रदेश में रविवार को 153 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। कांगड़ा में 45, शिमला में 23, सिरमौर में 19, सोलन में 17, मंडी में 13, कुल्लू में 10, बिलासपुर में 9, ऊना में 8, हमीरपुर में 6 और चंबा में 3 मामले आए हैं। कांगड़ा जिले में 45 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। पीटीसी डरोह में 19 पुलिस प्रशिक्षु जवान और पुलिस कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

संक्रमितों के संपर्क में आने से धर्मशाला जेल में तीन महिला कैदी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गई हैं। सिरमौर जिले में रविवार को 19 नए मामले पॉजिटिव आए। पांवटा साहिब में 12 और नाहन उपमंडल में 7 लोग संक्रमित निकले। यूको बैंक नाहन से जुड़े तीन लोगों के भी संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। जबकि पांवटा साहिब में तीन एंबुलेंस कर्मचारी संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन


शिमला शहरी भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश शारदा और उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों का डीडीयू अस्पताल में कॉविड-19 टेस्ट किया गया था। वहीं शिमला व्यापार मंडल के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह भी कोरोना पॉजिटिव हैं। लक्षण दिखने पर पिछले दिनों उन्होंने टेस्ट करवाया था।

मौजूदा समय में वह होम आइसोलेट हैं। आईजीएमसी के मेडिसिन विभाग में कार्यरत महिला कर्मी, रेडियोलॉजी विभागीय कर्मी के अलावा केएनएच, पंथाघाटी व जिले के अन्य क्षेत्रों से 23 मामले पॉजिटिव आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें