फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समुद्री लुटेरों की कैद में फंसे हिमाचली युवक, परिजनों ने सरकार से लगाई गुहार

Wed, 04 Apr 2018 10:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन

नाइजीरिया में समुद्री लुटेरों की कैद में फंसे युवकों को छुड़वाने को लेकर सुगनाड़ा पंचायत के ग्रामीणों ने उप तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि तीन युवाओं का अपहरण हुए लगभग दो महीने होने के बाद भी केंद्र सरकार उनसे संपर्क साधने में असमर्थ लग रही है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिन पहले अपहृत सुगनाडा पंचायत के ग्रुप कैप्टन सुशील धीमान के घर लुटेरों का फोन न आने के बाद से उनके परिवार की चिंताएं और बढ़ गई हैं। इस स्थिति को देखते हुए पंचायत के बुद्धिजीवियों ने उप तहसीलदार बालकृष्ण को ज्ञापन सौंपा। 

इसमें अपहृत युवाओं को दो दिन में छुड़वाने के लिए केंद्र सरकार से आग्रह किया है। इस दौरान उपप्रधान प्रवीण सोनी, ब्लॉक समिति उपाध्यक्ष बलवीर पठानिया, कुलदीप सिंह, अमरजीत पठानिया, अंशु, जगरूप, कांता देवी, मीना देवी, सपना कुमारी और बलकार सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें