फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएसआई के अधीन मंदिरों, स्मारकों का अधिग्रहण नहीं करेगी सरकार

Tue, 03 Apr 2018 09:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्कृति राज्य मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि पुरातत्व सर्वेक्षण के अधीन हिमाचल के 28 मंदिर और स्मारकों को केंद्र सरकार अधिग्रहण नहीं करेगी। लोकसभा में सांसद रामस्वरुप शर्मा ने प्रश्न पर उन्होंने ये बात कही।

विज्ञापन


महेश शर्मा ने कहा कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के क्षेत्राधिकार में आंध्र प्रदेश में 53, असम में 18, बिहार में 5, छत्तीसगढ़ में 29, गोवा में 2, गुजरात में 42, हरियाणा में 1, हिमाचल में 28, जम्मू कश्मीर में 29, झारखंड में 1, कर्नाटक में 242, केरल में 11, मध्य प्रदेश में 96, महाराष्ट्र में 89, 

मणिपुर में 1, उड़ीसा में 52, राजस्थान में 42, तमिलनाडु में 120, तेलंगाना में 3, त्रिपुरा में 3, उत्तर प्रदेश में 132, उत्तराखंड में 29 और पश्चिम बंगाल में 48 मंदिर और स्मारक आते हैं।
विज्ञापन


सांसद रामस्वरूप ने सवाल किया था कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के संरक्षण में हिमाचल कि कितने मंदिर हैं तथा क्या सरकार भविष्य में किसी और मंदिर को अपने अधीन लेगी? उन्होंने कहा कि हिमाचल की पहाड़ी और देव संस्कृति है। 

इसके तहत ऐतिहासिक मंदिरों का निर्माण द्वापर युग व राजतंत्र के जमाने में किया गया है। प्राचीन मंदिर होने के नाते उनका पुनर्निर्माण ठीक उसी शैली में ही करवाया जाए जिस शैली में उन्हें निर्मित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें