भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच शुरू होने जा रही एकदिवसीय और टी-20 मैचों की सीरीज के लिए हिमाचल की क्रिकेटर सुषमा वर्मा का चयन हुआ है।
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की दाएं हाथ की बल्लेबाज सुषमा वर्मा को दक्षिण अफ्रीका के साथ 24 नवंबर से शुरू होने वाली सीरीज के लिए विकेट कीपिंग और बल्लेबाजी का जिम्मा सौंपा गया है।
सुषमा वर्मा का चयन सीरीज में एकदिवसीय और टी-20 मैचों के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम में हुआ है। बंगलूरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में सीरीज के तीन एकदिवसीय और एक टी-20 मैच खेला जाएगा। इससे पूर्व शिमला जिले के सुन्नी की रहने वाली सुषमा वर्मा ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ अपने खेल का प्रदर्शन कर चुकी हैं।