पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई ने बुधवार सुबह सुबह चंबा-जोत मार्ग पर गायक सावन जरयाल, गांव घोल्टी सरोल को नाकेबंदी के दौरान 7.87 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा। हिमाचली गायक ने कुछ वर्ष पहले वायस ऑफ पंजाब प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया था।
विज्ञापन
प्रदेश और जिले में ऐसा कोई मंच नहीं है, जहां पर अपनी आवाज के जादू से दर्शकों का मनोरंजन न किया हो। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि जोत मार्ग पर चिट्टे के साथ उन्हें गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इस मामले में आगामी जांच प्रक्रिया को अंजाम दे रही है।