फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: राजधानी में खुलेगी हिमाचली हाट, महिलाएं बेचेंगी उत्पाद

विज्ञापन
विज्ञापन
मेट्रोपोल पार्किंग के टॉप फ्लोर पर होगा निर्माण
विज्ञापन

मंत्री ने दिए जल्द स्थान खाली करने के निर्देश

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में प्रदेशभर की महिलाएं हिमाचली हाट (दुकान) के जरिये अपने हाथों से बनाए उत्पाद बेच सकेंगी। इसके लिए लिफ्ट स्थित नगर निगम की मेट्रोपोल पार्किंग के टॉप फ्लोर पर जल्द हिमाचली हाट का निर्माण शुरू करवाया जा रहा है। नगर निगम को इस पार्किंग में बनी अस्थायी दुकानें हटाने को कहा गया है।
विज्ञापन



प्रदेश सचिवालय में इस बारे में बुधवार को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह की अध्यक्षता में बैठक बुलाई गई। इसमें नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान और अतिरिक्त आयुक्त डॉ. भुवन शर्मा भी मौजूद रहे। मंत्री ने कहा कि शिमला में सभी 12 जिलों की महिलाओं को हिमाचली हाट के जरिये अपने उत्पाद बेचने का मौका दिया जाएगा। इससे महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी। हर जिले का अलग हाट बनेगा। इससे न सिर्फ हर जिले के प्रमुख उत्पादों को अच्छा बाजार मिलेगा बल्कि सैलानियों के जरिये ये उत्पाद देश विदेश तक पहुंचेंगे। लिफ्ट के पास ही ज्यादातर सैलानी शहर में प्रवेश करते हैं। मेट्रोपोल पार्किंग में अभी नगर निगम की अस्थायी दुकानें बनी हुई हैं। नगर निगम को इन्हें हटाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि यहां हाट बनाने का काम जल्द शुरू हो सके। महापौर सुरेंद्र चौहान ने बताया कि मौके पर ज्यादातर दुकानें पहले ही खाली करवा दी गई हैं। जो सामान यहां से शिफ्ट होना है, उसे जल्द शिफ्ट किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि इसी साल हिमाचली हाट बनाने का काम शुरू करना है ताकि जल्द महिलाओं को इसकी सुविधा मिल सके। आकर्षक लुक देकर इस हाॅट को तैयार किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग इसका निर्माण करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें