फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मेहनत मैं करता हूं और नाम दूसरे कमाते हैं'-ठाकुर दास राठी

Thu, 09 Jun 2016 12:01 AM IST
रामेश्वरी ठाकुर/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
लोक कलाकार ठाकुर दास राठी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गीत चोरी करने का रिवाज बॉलीवुड में ही नहीं, हिमाचल की लोक गायकी में भी शुरू हो गया है। एक के बाद एक मेरे कई गाने चोरी कर पहाड़ी कलाकारों ने गाए हैं। ‘मेहनत मैं करता हूं और नाम दूसरे कमाते हैं’
विज्ञापन


यह कहना है हिमाचल के जाने माने लोक कलाकार ठाकुर दास राठी का। समर फेस्टिवल की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में बतौर स्टार कलाकार प्रस्तुति देने वाले ठाकुर दास राठी ने अपने मन की बात ‘अमर उजाला’ से साझा की।

बिना किसी का नाम लिए राठी ने कहा कि शिमला के कई पहाड़ी कलाकार उनके गीत गाकर मशहूर हुए हैं। अब भी जब कोई नया गाना लिखता हूं तो चोरी कर लिया जाता है। राठी ने कहा कि लगातार बढ़ रही इस प्रवृति को रोकने के लिए कड़े कानून बनाने की जरूरत है।
विज्ञापन


राठी ने बताया कि वे अपने गाने न सिर्फ खुद लिखते हैं बल्कि कंपोज भी खुद ही करते हैं। उन्होंने बताया कि शिमला शहर उनके लिए नया नहीं है। बार-बार शिमला आना होता है। शिमला में उनके कई दोस्त हैं, जिनके साथ उनके पारिवारिक संबंध हैं।
विज्ञापन

संगीतकार एसडी कश्यप हैं प्रेरणा स्रोत

समर फेस्टिवल की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में बतौर स्टार कलाकार प्रस्तुति देने वाले ठाकुर दास राठी ने अपने मन की बात ‘अमर उजाला’ से साझा की। - फोटो : अमर उजाला
राठी ने बताया कि मशहूर संगीतकार एसडी कश्यप उनके प्रेरणा स्रोत हैं। कश्यप से ही उन्होंने संगीत की बारीकियां सीखी हैं। राठी ने बताया कि आज वे जो कुछ भी हैं एसडी कश्यप के आशीर्वाद से ही हैं।

टी-सीरिज ने दिया नाटी किंग का टाइटल
राठी ने बताया कि टी-सीरिज ने उन्हें नाटी किंग के खिताब से नवाजा है। उन्होंने दावा किया कि हिमाचल एक्सीलेंस और हिमाचल केसरी के अवार्ड से भी उन्हें नवाजा गया है।

 मार्केट में धमाल मचाएगा ‘इटस पार्टी टाइम’ गीत
ठाकुर दास राठी ने बताया कि जल्द ही मार्केट में उनकी नई एलबम इट्स पार्टी टाइम आने वाली है। इस एलबम का टाइटल ट्रैक ..इटस पार्टी टाइम मार्केट में धमाल मचाएगा।

प्राइड ऑफ कुल्लू में गाया गीत ‘गिनीज बुक में शामिल
कुल्लू में आयोजित कार्यक्रम प्राइड ऑफ कुल्लू के दौरान ठाकुर दास राठी ने थीम सांग ‘बेटी है अनमोल’ गाया। राठी का दावा है कि इसे लेकर उनका नाम गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज हो चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें