फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में बस भाड़े में वृद्धि को लेकर सड़कों पर उतरेगी युकां

Wed, 26 Sep 2018 09:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

 हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने भाजपा सरकार की ओर से बस किराये में की भारी वृद्धि के फैसले का कड़ा विरोध किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी का बस में सफ र करना बहुत महंगा कर दिया है। प्रदेश युवा कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर सड़कों पर उतरेगी और प्रदेश भाजपा सरकार से इस जनविरोधी निर्णय को वापस लेने के लिए लड़ाई लडे़गी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश की जयराम सरकार से हिमाचल की जनता को बड़ी उम्मीद थी कि वह कैबिनेट बैठक में डीजल और पेट्रोल के मूल्यों में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए प्रदेश में लग रहे वैट में कमी की जाएगी। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। 26 सितंबर को प्रदेश युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी की बैठक में इस मुद्दे को लेकर चर्चा की जाएगी। 

विज्ञापन

बस किराये में बढ़ोतरी पर पुनर्विचार करे सरकार : सुखविंद्र

 कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि प्रदेश सरकार बस किराये में बढ़ोतरी के फैसले पर पुनर्विचार करे। सुक्खू ने कहा कि प्रदेश की जनता इन दिनों दोहरी मार से जूझ रही है। एक और प्राकृतिक आपदा ने सभी जिलों में कहर ढाया है तो दूसरी ओर जयराम सरकार ने बस किराये में

बढ़ोतरी का फैसला लेकर जनता की कमर तोड़ दी है। हिमाचल में बस किराया अब पड़ोसी राज्यों की तुलना में सबसे अधिक हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार निजी बस ऑपरेटरों के आगे झुक गई है और जनता की जेब पर डाका डालने का काम कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें