फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा के बाहर प्रदर्शन करेगी युवा कांग्रेस, ये है वजह

Fri, 17 Aug 2018 06:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने कहा कि संगठन केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों का विरोध करेगी। जयराम सरकार की नीतियों के विरोध में 24 अगस्त को मानसून सत्र के दौरान विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा।

विज्ञापन


वर्तमान सरकार  प्रदेश में महंगाई रोकने में पूरी तरह से विफल रही है। हर रोज महंगाई बढ़ती जा रही है और लोग इससे प्रभावित हैं। लोग महंगाई से राहत पाना चाहते हैं, लेकिन सरकार की ओर से कोई राहत नहीं मिल रही है। इसके अलावा राज्य में शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा।

हर साल बेरोजगारों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं और सरकार महिलाओं को सुरक्षा दिलाने में विफल रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था पर भी सवालिया निशान उठ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें