अमर उजाला की ओर से यंग अचीवर अवॉर्ड्स समारोह का आयोजन
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम कर रहे हिमाचल प्रदेश के युवाओं को सम्मानित करने के लिए वीरवार को शिमला में अमर उजाला की ओर से यंग अचीवर अवॉर्ड्स समारोह का आयोजन किया गया। शिमला के होटल हॉलीडे होम में लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह द्वारा सम्मान दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11 बजे से शुरू हुआ।
समारोह में उन युवाओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने अपनी प्रतिभा, मेहनत और समर्पण से समाज में एक नई मिसाल पेश की है। यह पुरस्कार समारोह केवल किसी एक क्षेत्र तक सीमित नहीं है। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, कला, कारोबार, खेल और समाजसेवा जैसे क्षेत्रों से उन युवाओं का चयन किया गया है, जिन्होंने हिमाचल की प्रगति में अहम योगदान दिया है। स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की नई राह चुनी है और राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।
कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी साक्षी शर्मा, लोक गायक कुलदीप शर्मा, कोच संजीव ठाकुर, जीवन रक्षा पदक विजेता रितिक चौहान दंटा और प्रगतिशील बागवान कुनाल चौहान समेत 50 से ज्यादा युवा हस्तियों को पुरस्कृत किया गया। इस आयोजन में गोयल मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड मुख्य सहयोगी की भूमिका में है। आईईसी यूनिवर्सिटी बद्दी सह सहयोगी है।