फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Watch Video: चलती कार से हुड़दंग पर कार्रवाई, हिमाचल पुलिस ने 3500 रुपये का चालान काटा; पर्यटकों को दी चेतावनी

Thu, 05 Feb 2026 03:03 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।

सार

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में चलती कार से हुड़दंग मचाना पर्यटकों को भारी पड़ गया है। पुलिस ने संबंधित वाहन का 3500 रुपये का चालान किया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
गाड़ी से बाहर निकले पर्यटक - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडी-सुंदरनगर फोरलेन पर चलती कार से हुड़दंग करने का मामला सामने आने के बाद सुंदरनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित वाहन का 3500 रुपये का चालान किया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर की गई इस कार्रवाई को पुलिस ने सड़क सुरक्षा के प्रति गंभीरता का संदेश बताया है।

विज्ञापन




प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश नंबर की एक पर्यटक कार में सवार कुछ युवतियां चलती गाड़ी से बाहर निकलकर शोर-शराबा और लापरवाहीपूर्ण हरकतें कर रही थीं। इससे न केवल उनकी अपनी जान को खतरा था, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालकों के लिए भी जोखिम की स्थिति बन सकती थी।
विज्ञापन


घटना का वीडियो किसी राहगीर ने रिकॉर्ड कर सुंदरनगर पुलिस को भेज दिया। वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और संबंधित वाहन को पुंघ नाके पर रोक लिया। जांच के दौरान ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ 3500 रुपये का चालान किया। बाद में यात्रियों को भविष्य में ऐसी हरकत न दोहराने की सख्त चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने कहा कि यातायात नियमों की अनदेखी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने हिमाचल आने वाले पर्यटकों का स्वागत करते हुए उनसे सड़कों पर अनुशासन बनाए रखने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने आम लोगों से भी आग्रह किया कि यदि कहीं ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन या सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ नजर आए तो उसकी सूचना या वीडियो तुरंत पुलिस को उपलब्ध कराएं, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें