आयुष संकलन पोर्टल का शुभारंभ
इस मौके पर आयुष संकलन नाम का डिजिटल पोर्टल शुरू किया गया। इससे दवाइयों का लेखा-जोखा, मरीजों का रिकॉर्ड और कर्मचारियों की ऑनलाइन हाजिरी रखी जा सकेगी। इससे कामकाज पारदर्शी होगा और रिपोर्ट तुरंत मिल सकेगी। सरकारी आयुष फार्मेसियों का नया लोगो भी जारी किया गया। इन फार्मेसियों की दवाइयां हिमोषधम नाम से बाजार में आएंगी। आयुष सेवाएं सिर्फ इलाज के लिए ही नहीं बल्कि रोजगार, वेलनेस टूरिज्म और आर्थिक विकास का माध्यम बनेंगे।
प्रदेश में वेलनेस केंद्र बनाने पर फोकस
आयुष सचिव शाइनामोल ए और निदेशक आयुष रोहित जम्वाल ने भी विभाग की भावी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दूसरे विभागों के साथ मिलकर काम करना, डिजिटल प्लेटफार्मों से पारदर्शिता बढ़ाना और हिमाचल को पारंपरिक स्वास्थ्य और वेलनेस का केंद्र बनाना विभाग की प्राथमिकता हैं। डॉ. अरुण चंदन ने औषधीय पौधों की खेती के बारे में जानकारी दी।