फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में श्रमिकों को औपचारिकता पूरी करने पर ही मिलेंगे दो हजार

Wed, 22 Apr 2020 12:38 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल के भवन और अन्य निर्माण से जुड़े असंगठित श्रमिकों को औपचारिकता पूरी करने पर अप्रैल की दो-दो हजार रुपये की किस्त जारी की जाएगी। बोर्ड के पास कामगारों को बैंक खाता, आईएफएससी कोड और आधार नंबर देना अनिवार्य किया है ताकि ऑनलाइन राशि का भुगतान किया जा सके।  हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड  से प्रदेश के करीब एक लाख कामगारों का श्रमिक कल्याण बोर्ड के पास पंजीकरण कराया गया है। जिन कामगारों ने साल के भीतर 90 दिन का काम पूरा कर रखा है, उनको बोर्ड की तरफ से दो-दो हजार रुपए की दूसरी किस्त दी जानी है।

विज्ञापन


बोर्ड ने मंगलवार से दूसरी किस्त भी जारी करनी थी लेकिन सभी कामगारों ने अभी औपचारिकता पूरी नहीं की है। इस कारण से दूसरी किस्त जारी करने की प्रक्रिया आरंभ नहीं की जा सकी है।  बोर्ड के सचिव मनोज तोमर ने पुष्टि करते हुए कहा कि कामगारों के खाते, आईएफएससी कोड और आधार नंबर आते ही उनके खातों में इसी सप्ताह दो-दो हजार रुपये की अप्रैल किस्त ऑनलाइन जमा कर दी जाएगी। करीब एक लाख कामगारों का पंजीकरण किया है। अभी तक 81 हजार कामगारों ने औपचारिकता पूरा कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें