फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीबी नियंत्रण कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए हिमाचल पुरस्कृत

Wed, 25 Sep 2019 09:13 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

भारत सरकार की ओर से बुधवार को नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्तर कार्यक्रम में हिमाचल को देश में टीबी नियंत्रण कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। यह पुरस्कार राज्य क्षय रोग अधिकारी डॉ. आरके बारिया ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री भारत सरकार डॉ. हर्षवर्धन से प्राप्त किया। विश्व स्वास्थ्य संगठन के हिमाचल सलाहकार डॉ. रविंद्र कुमार व जिला क्षयरोग अधिकारी कांगड़ा डॉ. आरके सूद भी उपस्थित थे। पिछले कुछ अरसे से हिमाचल स्वास्थ्य विभाग टीबी नियंत्रण के लिए भरसक प्रयास कर रहा है।

विज्ञापन


एक वर्ष पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री क्षय रोग निवारण योजना जनता को समर्पित की। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री विपिन सिंह परमार ने स्वास्थ्य विभाग को बधाई दी है। उन्होंने टीबी मुक्त हिमाचल ऐप्प लांच की है। इसमें टीबी के संपूर्ण खात्मे के लिए अन्य विभागों आयुर्वेद, पंचायतीराज, मेडिकल एजूकेशन और जिला प्रशासन का सहयोग मिल रहा है। प्रदेश में 2018 में 16,648 नए मामले आए थे, जिनमें 500 मामले बिगड़ी टीबी के थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें