फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन गेम्स में दम दिखाएंगे हिमाचल के ये सात खिलाड़ी

Mon, 09 Jan 2017 10:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तेलंगाना में चल रही राष्ट्रीय रग्बी फुटबाल प्रतियोगिता में सूबे की लड़कियों की टीम ने सिल्वर मेडल अपने नाम कर लिया है। फाइनल मुकाबले में प्रदेश की टीम को मणिपुर से हार का सामना करना पड़ा। लेकिन, टीम ने सिल्वर मेडल जीत कर इतिहास रच दिया है। टीम ने फाइनल में आखिरी समय तक जीत की कोशिश की। लेकिन दस के मुकाबले 15 अंकों से मणिपुर की टीम ने फाइनल मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन


खेल में बेहतर प्रदर्शन करने पर प्रदेश के तीन लड़के और चार लड़कियां मई माह में सिंगापुर में होने वाली एशियन गेम्स में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। हिमाचल प्रदेश रग्बी खेल फेडरेशन के प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर राम लाल ने बताया कि इस मैच में हिमाचल की टीम का प्रदर्शन बहुत शानदार रहा। लेकिन मैच के अंतिम क्षणों में हिमाचल हार गया।

बावजूद इसके महिला टीम ने अपने खेल के दम पर वहां पर उपस्थित लोगों का दिल जीता है। उन्होंने बताया कि तीसरे नंबर के लिए मैदान में उतरी हिमाचल पुरुष वर्ग की टीम ने अपनी प्रतिद्वंद्वी टीम को हराकर कांस्य पदक पर कब्जा कर लिया है। प्रदेशाध्यक्ष ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों सहित उनके कोच व मैनेजर को बधाई दी है।
विज्ञापन


ठाकुर राम लाल ने बताया कि मई में सिंगापुर में होने वाली एशियन गेम्स में हिमाचल के अक्षय, अजय और महेश जबकि लड़कियों में आरती, प्रियंका, साक्षी और उर्मिला दम दिखाएंगी। इस अवसर पर तेलंगाना के विधायक चेन्नया, रग्बी फुटबाल संघ के महासचिव किरपाल सिंह, उपाध्यक्ष श्याम लाल कौंडल, टीम कोच पूजा और रणधीर सिंह भी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें