फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 की उम्र में भी फिट हैं ये महिलाएं, हाकी में जीता गोल्ड

Fri, 01 Mar 2019 09:31 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
60 साल से अधिक आयु वर्ग की हाकी प्रतियोगिता में हिमाचल की महिलाओं ने स्वर्ण पदक जीता है। उत्तराखंड में मास्टर्स खेलों में महिला टीम ने यह उपलब्धि हासिल की। टीम अब इटली में होने वाली अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी।
विज्ञापन


उत्तराखंड की टीम को 2-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। हाकी टीम की प्रबंधक शीला कौशल ने बताया कि सभी महिलाएं 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की हैं। जो मैदान में उतरने के बाद खुद को ज्यादा फिट मान रही हैं।

टीम को कोच मीनू वाम ने तैयार किया। महिलाओं ने 31 से अधिक आयु वर्ग के मुकाबले में भी फाइनल में जगह बनाई। इस वर्ग में रजत पदक से संतोष करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

800 मीटर दौड़ मंजू ने जीता स्वर्ण पदक

60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में मंजू रघुवंशी ने 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता है। रिले दौड़ में रजत पदक और 200 मीटर डबल दौड़ में रजत पदक हासिल किया है। उन्होंने कहा कि उनका हौसला बरकरार है यदि उन्हें इटली जाने का अवसर मिला तो वे  स्वर्ण पदक लेकर लौटेंगी। 

कैसे जाएंगी इटली, आर्थिक तंगी बनी बाधी
मास्टर्स गेम्स की महिला खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन से पहले एक बड़ी चुनौती से पार पाना होगा। इन महिलाओं के आगे आर्थिक संकट बड़ी बाधा बन गया है। महिलाओं को राष्ट्रीय स्तर तक खेलने में आर्थिक तौर पर कोई मदद नहीं मिल सकी। महिलाओं का कहना है कि यदि सरकार या कोई निजी संस्था उन्हें मदद करे तो ही वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना प्रदर्शन दुनिया को दिखा सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें