फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: बैंक लॉकर से आभूषण गायब होने के दावे से पलटी महिला, जानें पूरा मामला

Tue, 24 Mar 2026 08:28 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।

सार

 बिलासपुर शाखा के लॉकर से आभूषण गायब होने के मामले में नया मोड़ आ गया है। आरोप लगाने वाली महिला अपने दावे से पलट गई है।
विज्ञापन
बैंक लाॅकर(सांकेतिक)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मेन मार्केट बिलासपुर शाखा के लॉकर से आभूषण गायब होने के मामले में नया मोड़ आ गया है। आरोप लगाने वाली महिला अपने दावे से पलट गई है। महिला ने बैंक प्रबंधन को लिखित रूप में कहा है कि लॉकर को लेकर उन्हें गलतफहमी हो गई थी।

विज्ञापन
Trending Videos

इसी कारण उन्होंने आभूषण गायब होने के आरोप लगाए थे। जानकारी के अनुसार, विदेश में रहने वाली रौड़ा सेक्टर बिलासपुर की महिला अपने भाई के साथ 24 मार्च को बैंक में अपना लॉकर खोलने पहुंची थी। लॉकर खोलने के बाद महिला ने आरोप लगाया था कि उसमें रखे गहने गायब हैं।
विज्ञापन

बैंक प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। अब महिला ने बैंक को लिखित में अवगत करवाया है कि उनका आरोप तथ्यों पर आधारित नहीं था और यह केवल गलतफहमी का परिणाम था। महिला ने कहा कि उन्होंने किसी भी प्रकार से जानबूझकर बैंक की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास नहीं किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें