शनिवार को हिमाचल का मुकाबला चंडीगढ़ की टीम के साथ होगा। हिमाचल की टीम में विशाल भारद्वाज, अनिल जस्टा, कुणाल मेहता, मयंक सैनी, प्रियांक चंदेल, आकाश पराशर, शिवांश ठाकुर, रमन सिंह, गोगू (पप्पू) गुर्जर, रजत चौधरी, अंकुश, शुभम चौधरी, विवेक ठाकुर व मुकेश ठाकुर शामिल हैं। बीरी सिंह चौहान एडीपीओ सिरमौर टीम के मैनेजर हैं। हिमाचल टीम की इस उपलब्धि पर प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार भ्रांटा, महासचिव कुलदीप राणा, विजयपाल चंदेल, बीएल धर्माणी, बिलासपुर कबड्डी संघ के प्रधान सुनील शर्मा ने बधाई दी है।