फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में यहां 19 करोड़ से बनेगा कौशल विकास शैक्षणिक संस्थान

Thu, 25 Jul 2019 05:34 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

सोलन जिला की कसौली तहसील के गांव सनवारा में स्थानीय बच्चों के लिए एक डे स्कूल और कौशल विकास शैक्षणिक संस्थान की स्थापना की जाएगी। इस संस्थान से सोलन जिला के विद्यार्थियों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा दी जाएगी। संस्थान का निर्माण 19 करोड़ रुपये से होगा।

विज्ञापन


इससे लगभग 65 लोगों को रोजगार भी मिलेगा। गुरुवार को इस बाबत प्रदेश सरकार ने मैसर्ज हिमाचल शिक्षा विकास धर्मार्थ संस्था से समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किया।

समझौता ज्ञापन पर शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज की उपस्थिति में राज्य सरकार की ओर से उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत शर्मा और मैसर्ज हिमाचल शिक्षा विकास धर्मार्थ संस्था की ओर से अध्यक्ष सुखजिंदर जगपाल ने हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन


प्रधान सचिव शिक्षा केके पंत सहित कई अन्य अधिकारी इस अवसर पर मौजूद रहे। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बताया कि प्रदेश में शिक्षा के प्रसार-प्रचार के लिए कई निजी संस्थान आगे आ रहे हैं।

प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा देने के लिए प्रयासरत है। कौशल विकास शैक्षणिक संस्थान में विद्यार्थियों को उद्योगों की जरूरत के हिसाब से तैयार किया जाएगा। इस शिक्षा को प्राप्त करने से युवाओं को रोजगार प्राप्त करने में आसानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें