फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पके फलों को रोबोट से तोड़ने की तकनीक लाई जाएगी हिमाचल

Fri, 14 Jun 2019 11:37 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रोबोट से बगीचों में पके फलों को तोड़ने की तकनीक हिमाचल लाई जाएगी। गुरुवार को मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हिमाचल के प्रतिनिधिमंडल ने नीदरलैंड के वैगनिंगन विश्वविद्यालय का दौरा किया। उन्होंने इस तकनीक के बारे में जानकारी ली। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को फसल के कटान और फलों के तुड़ान के बाद विश्वविद्यालय में कृषि कार्य पर हो रहे अनुसंधान को समझने के लिए नीदरलैंड के विश्व प्रसिद्ध वैगनिंगन विश्वविद्यालय का दौरा किया।

इस दौरान अधिकारियों ने रोबोट से कैसे फलों का तुड़ान किया जाता है। किस तरह से पके फलों का तुड़ान किया जाता है और कैसे पके फलों की बगीचों में पहचान होती है। इस बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन


तय किया गया कि हिमाचल सरकार भी नीदरलैंड के सहयोग से इस तकनीक को अपनाने का प्रयास करेगी।  सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि वैगनिंगन विश्वविद्यालय पहले से ही हिमाचल प्रदेश में नियंत्रित वातावरण भंडारण (सीए स्टोर) के क्षेत्र में कुछ परियोजनाएं कार्यान्वित कर रहा है। इस दौरे के दौरान संभावित सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें