फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में भी खत्म करेंगे लाल-नीली बत्ती प्रथा: सीएम वीरभद्र

Fri, 24 Mar 2017 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि वह वीआईपी कल्चर के खिलाफ हैं। भविष्य में वह पंजाब की तरह हिमाचल में भी नीली-लाल बत्ती प्रथा को जरूर खत्म करेंगे। लेकिन अभी विवाद में नहीं पड़ना चाहते। सीएम ने कहा कि ड्रग्स के नाम पर नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल हिमाचल को बदनाम कर रहे हैं। कीचड़ उछालना भाजपा का काम रहा है।
विज्ञापन


सरकार ड्रग्स कारोबार के खिलाफ सख्त कदम उठा रही है। पुलिस और इंटेलिजेंस ने कई बड़े मामले पकड़े हैं, लेकिन भाजपा नेताओं को कुछ नहीं दिख रहा है। सोलन में जयकृष्णी पंथ की पद यात्रा समारोह के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल के लोगों की देवी-देवताओं में अटूट श्रद्धा है। मां दुर्गा की तरह भगवान कृष्ण भी मेरे आराध्य देव हैं।

धर्म हमें मानवता, सहनशक्ति एवं संपूर्ण मानव जाति के लिए आदर के मूल्य प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न धार्मिक संस्थानों को आमजन को प्रोत्साहित करने के लिए केंद्र बनाया जाना चाहिए ताकि सभी सत्य, प्रेम एवं अहिंसा के मार्ग को अपना सकें। इस दौरान जयकृष्णी पंथ के प्रमुख गोपीराज महाराज ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
विज्ञापन


एम्स का शिलान्यास करने से क्यों कतरा रहे नड्डा: वीरभद्र 
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा बिलासपुर से हैं लेकिन फिर भी पता नहीं क्यों एम्स का शिलान्यास करने से कतरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से सभी औपचारिकताओं को पूरा कर दिया गया है लेकिन इसके बाद भी केंद्र सरकार बिलासपुर के लोगों से छल कर रही है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह बिलासपुर में नलवाड़ मेले के समापन अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें